जिले में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आज

Creation Punjab

जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में 11 फरवरी 2023 को जिले में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत जिला कचहरी होशियारपुर व उप मंडल दसूहा, मुकेरियां व गढ़शंकर में लगाई जाएगी। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल, किराया, एम.ए.सी.टी, क्रिमिनल कंपाउंडेबल, राजस्व, ट्रैफिक चालान, 138 निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, पारिवारिक विवाद, लेबर, बैंक, टेलीकाम कंपनियों से संबंधित और अन्य मामलों का निपटारा करवाने संबंधी केस रखे जाएंगे और इस लोक अदालत में लंबित और पूर्व मुकद्दमेबाजी के मामले भी निपटारे के लिए रखे जा सकते हैं।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने लोगों से अधिक से अधिक केस लोक अदालतों में लगाने की अपील करते हुए बताया कि इससे समय और धन दोनों की बचत होती है और लोक अदालतों के निर्णय को दीवानी डिक्री के रुप में मान्यता प्राप्त है।
अपराजिता जोशी ने न्यायालयों में अदा किए गए ट्रैफिक चालान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जिस व्यक्ति का ट्रैफिक चालान न्यायालय में दर्ज किया गया है तो वह 11 फरवरी 2023 की राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने की जानकारी वैबसाइट  ecourts.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकता है। वैबसाइट पर जाकर अपने राज्य और जिले का नाम दर्ज करने के बाद पार्टी का नाम और चालान नंबर लिखने पर उसे यह जानकारी मिल जाएगी किक ट्रैफिक चालान किस कोर्ट में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *