अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर पुलिस अधिकारियों को किया गया जागरुक

Punjab

होशियारपुर, 09 दिसंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल व सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी के नेतृत्व में आज अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर पुलिस लाइन होशियारपुर में पुलिस विभाग के सहयोग से सैमीनार करवाया गया। सैमीनार में पैनल एडवोकेट संदीप कुमार, पैरालीगल वालंटियर पवन कुमार ने संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों को इस अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना व देना दोनों कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि उप मंडल दसूहा, मुकेरियां व गढ़शंकर में भी आज अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया है। इस दौरान उन्होंने 11 फरवरी 2023 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरुक किया।
इसके अलावा आज सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से केंद्रीय जेल होशियारपुर का भी दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय जेल के कैदियों व हवालातियों की समस्याओं को सुना व साथ ही हवालातियों के केसों में नियुक्त किए गए पैनल एडवोकेटों की कारगुजारी के बारे में पूछा। उन्होंने सुपरिडैंट केंद्रीय जेल अनुराग कुमार आजाद से केंद्रीय जेल से नए दाखिल हुए हवालातियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सुपरिडैंट सर्बजीत सिंह, सतनाम सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *